फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager was gang-raped by dragging her into the shop, three accused named

दुकान में खींचकर किशोरी से गैंगरेप, तीन आरोपी नामजद

Thu, 02 Sep 2021 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Teenager was gang-raped by dragging her into the shop, three accused named
दुकान में खींचकर किशोरी से गैंगरेप, तीन आरोपी नामजद
विज्ञापन

सरूरपुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के एक कस्बे में कपड़े की दुकान पर सामान लेने गई किशोरी को दुकान में अंदर खींचकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जबकि आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी एक किशोरी बुधवार को दुकान पर कपड़े लेने जा रही थी। बताया गया कि वहां पहले से मौजूद युवकों ने उसे पैसे देते समय दुकान के अंदर जबरन खींच लिया। आरोप है कि दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि एक युवक दुकान के बाहर पहरा देता रहा। गैंगरेप की शिकार युवती बदहवास हालत में किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। पीड़ित परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे और दोनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर शोएब, कोकब और सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरीकोे मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। वहीं, दूसरी और कस्बे के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed