फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager was beaten in the fair, outpost incharge did not take action, chaos

Meerut News: मेले में की थी किशोरी की पिटाई, चौकी इंचार्ज ने नहीं की कार्रवाई, हंगामा-जाम

Thu, 25 Jul 2024 06:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Teenager was beaten in the fair, outpost incharge did not take action, chaos
मेरठ/सरधना। सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार देर शाम शव सरधना पहुंचा तो उसके घर भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह बघेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले मेला बूढ़ा बाबू में हसीन ने किशोरी की पिटाई की थी। चौकी इंचार्ज से शिकायत की, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। अपहरण के बाद भी चौकी में जाकर शिकायत की गई लेकिन सुनी नहीं। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और आर्थिक मदद की मांग रखी। एसपी देहात ने एसएसपी को परिजनों की मांगों के बारे में जानकारी दी। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक किया।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी का मोबाइल चेक किया तो उसमें हसीन के धमकी भरे मेसेज मिले हैं। हसीन किशोरी को फोन नहीं उठाने पर गाली-गलौज करते हुए धमकी देता था। वह किशोरी पर फोन उठाने का दबाव बनाता था। मेला बूढ़ा बाबू में किशोरी के साथ पिटाई की बात भी मेसेज में लिखी हुई थी। किशोरी के पिता ने बताया कि कई दिन पहले उसकी मां की ऑपरेशन हुआ है। वह अस्पताल में भर्ती है। जिस कारण वह और उसके परिवार के सदस्य वहां पर रहते हैं। इसी का फायदा उठाकर आरोपी किशोरी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। डर के चलते किशोरी परिजनों को बिना बताए आरोपी के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बुधवार को उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो उसमें बेटी तहसील रोड की तरफ जाती दिख रही है। वह अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गई थी। 20 वर्षीय हसीन अविवाहित है। वह मेडिकल स्टोर चलाता है।


दो घंटे तक लगाया जाम, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
पोस्टमार्टम के बाद लोगों ने शव चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दी। डीएम-एसएसपी को बुलाने की मांग करने लगे। दो घंटों तक जाम लगाए रखा। हंगामा बढ़ता देख कई थानों की पुलिस और पीएसी कंपनी को बुलाया गया। एसपी देहात कमलेश बहादुर और एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस की लापरवाही के मामले में कस्बा चौकी प्रभारी, आरोपियों की गिरफ्तारी और आर्थिक मदद की मांग रखी।


सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पिता ने तहरीर में बताया कि हसीन, शाहरुख, इकरामुद्दीन और मोहसीन ने उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने हसीन की मां बानो पत्नी लियाकत व लियाकत पुत्र अलीहसन व शौकत पुत्र अलीहसन को बुला लिया। सभी लोगों ने मिलकर लड़की की हत्या कर दी। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं आया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।


वर्जन
लापरवाही पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई : एसएसपी
सभी थाना प्रभारियों को इस बारे में स्पष्ट निर्देश हैं कि पीड़ित की रिपोर्ट में देरी न हो। चौकी इंचार्ज की लापरवाही के बारे में सीओ सरधना से रिपोर्ट मांगी गई है। अगर लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। लगातार इस बारे में सभी को बताया जा रहा है कि किसी भी तरह से लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
- डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed