फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager to 85 years old infected

14 साल की किशोरी से लेकर 85 वर्ष की वृद्धा भी संक्रमित

Sun, 21 Jun 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Teenager to 85 years old infected
मेरठ। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बना है। 2 दिन में कोरोना संक्रमण के 16 मरीज मिलने से राहत की बात रही। लेकिन शनिवार को 23 नए मरीज मिलने से फिर से खलबली मची है। वहीं, चार मरीजों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार रात आई रिपोर्ट में 14 साल की किशोरी से लेकर 85 वर्ष की वृद्धा तक संक्रमित मिले हैं। इनमें अधिकांश पूर्व में मिले कोरोना संक्रमित मरीजों के परिवार के सदस्य हैं। छोटा मवाना निवासी 65 वर्षीय महिला, सिवाया गांव निवासी 32 वर्षीय कारपेंटर, जागृति विहार निवासी 35 वर्षीय महिला, शील कुंज निवासी 72 वर्षीय वृद्ध, ब्रह्मपुरी निवासी 58 वर्षीय सराफ, मवाना निवासी 60 वर्षीय महिला, सिवालखास निवासी 26 वर्षीय युवती और दौराला शुगर मिल का 34 वर्षीय कर्मचारी संक्रमित मिला है। इनके अलावा सदर निवासी 36 वर्षीय पशु आहार व्यापारी, सरधना के राधना गांव निवासी 26 वर्षीय युवती, 22 वर्षीय छात्रा और 14 वर्षीय किशोरी भी संक्रमित मिली है। सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज में बनी अस्थायी जेल के दो बंदी भी संक्रमित मिले हैं। जेल में अभी तक 31 बंदी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। एक परिवार के तीन सदस्य संक्रमित मिले हैं। इनमें 85 वर्षीय वृद्धा, 48 वर्षीय महिला व 57 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव ने दिया बेटे को जन्म
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में शनिवार को एक महिला ने बेटे को जन्म दिया है। महिला पहले कोविड आईसीयू में भर्ती थी। महिला बेगम बाग की रहने वाली है। महिला का पति कोरोना नेगेटिव है, इसलिए नवजात को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed