फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager stabbed in the back with scissors and injured

Meerut News: किशोर की पीठ में कैंची घोंपकर घायल किया

Tue, 30 Dec 2025 09:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 30 Dec 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
Teenager stabbed in the back with scissors and injured
हेयर सेलून पर बाल कटवाने के दौरान हुई कहासुनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र की नंगलाताशी में मंगलवार सुबह 17 वर्षीय किशोर अयान की पीठ पर आरोपी अरशद ने कैंची से हमला कर दिया। अरशद ने अयान की पीठ में कैंची घोंप दी। इससे अयान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन अयान को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने अयान को मेडिकल के लिए भेज दिया।

सरधना रोड स्थित अशोक नगर निवासी अयान मंगलवार को पास ही हेयर सैलून की दुकान पर बाल कटवाने गया था। वहीं पर उसकी कॉलोनी में रहने वाला अरशद भी बाल कटवाने गया था। बाल कटवाने को लेकर अयान व अरशद के बीच कहासुनी हो गई। दोनों के बीच गाली-गलौज हो गई। दुकान पर मौजूद अन्य लोगों ने दोनों को शांत कर दिया। कुछ देर बाद अरशद ने बाल काटने वाली कैंची उठाकर अयान की पीठ में घोंप दी। चीख पुकार के बीच भीड़ जमा हो गई। हमले में अयान लहूलुहान हो गया। भीड़ ने अरशद को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed