फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   teenager shot dead in baghpat after called from home, accused absconding

मर्डर: बागपत में युवक को घर से बुलाया, दरवाजे पर आते ही सिर में गोली मारकर हत्या

Mon, 24 Aug 2020 10:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
teenager shot dead in baghpat after called from home, accused absconding
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में घर से बाहर बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को पुलिस पुरानी रंजिश से जोडक़र देख रही है। एसपी अभिषेक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


हत्या की वारदात सोमवार देर रात अंजाम दी गई। किरठल  गांव निवासी युवा किसान रुपन (22) उर्फ बोक्का अपने परिवार के साथ घर में बैठा हुआ था। इसी बीच उसे गांव के युवक ने आवाज दी। इस पर रुपन उठकर घर के बाहर चला गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में बदल रहा हत्याओं का ट्रेंड, खौफनाक मर्डर के बाद क्रूरता से शव को ठिकाने लगा रहे अपराधीे 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावर युवक ने रुपन की तमंचे से सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग घर के बाहर की तरफ दौड़े। तब तक हमलावर फरार हो चुका था। गांव के सैंकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए।

रमाला पुलिस पहुंची। एसपी अभिषेक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी की तलाश में उसके घर दबिश दी गई। पुलिस का मानना है कि पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर सेलेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed