{"_id":"603809eb8ebc3ee9332a209b","slug":"teenager-reaches-eight-year-old-pregnant-doctor-complaining-of-abdominal-pain-sardana-news-mrt527218062","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट में दर्द की शिकायत लेकर चिकित्सक के पास पहुंची किशोरी आठ माह की गर्भवती निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट में दर्द की शिकायत लेकर चिकित्सक के पास पहुंची किशोरी आठ माह की गर्भवती निकली
विज्ञापन

सरधना। सरधना क्षेत्र निवासी एक किशोरी की बुधवार को तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जांच में किशोरी आठ माह की गर्भवती निकली। जिस पर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। परिजनों ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी।
सरधना निवासी 15 वर्षीय किशोरी को बुधवार को पेटदर्द की शिकायत हुई। परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जांच में चिकित्सक ने किशोरी को आठ माह की गर्भवती बताया। जिस पर किशोरी के पैरों के तले से जमीन खिसक गई।
परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की तो किशोरी ने बताया कि आठ माह पूर्व वह घर पर अकेली थी, तभी पड़ोस के ही एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के परिजनों ने बृहस्पतिवार को थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रजनीश उर्फ बिट्टू निवासी खेवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका।