फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   teenager murder in meerut

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की गला दबाकर हत्या

Wed, 25 Sep 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
teenager murder in meerut
गंगानगर/मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर में मंगलवार को किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। किशोर का शव घर से करीब 200 मीटर दूर धान के खेत में मिला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गाजीपुर निवासी सनी (17) पुत्र छोटे लाल इंटर की पढ़ाई के साथ मजदूरी भी करता था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह मजदूरी करने निकला था। शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने सभी जगह तलाश किया। लेकिन न मिलने पर ग्रामीणों ने साथ मिलकर सनी की तलाश शुरू की। गांव से पास विजयपाल के धान के खेत में सनी का शव उल्टा पड़ा मिला। मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। उसके दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण शव को घर ले गए। सूचना मिलने पर एसओ इंचौली वरुण शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

करीबी हो सकते हैं हत्यारे
पुलिस के अनुसार हत्या करने वाले करीबी हो सकते हैं। जहां हत्या की गई, वहां से चंद कदमों की दूरी पर आबादी है। सनी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या की गई, जिससे कोई उसकी चीख न सुन सके। सनी के गले पर चोट के निशान मिले हैं। गला दबाकर हत्या को अंजाम दिया गया। उधर, सनी की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने किसी रंजिश से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed