फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager consumed poisonous substance after being caught stealing, died

चोरी पकड़े जाने पर किशोरी ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, मौत

Mon, 02 Aug 2021 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Teenager consumed poisonous substance after being caught stealing, died
चोरी पकड़े जाने पर किशोरी ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, मौत
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्लवपुरम स्थित अस्पताल में कार्य करने वाली किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने किशोरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले किशोरी ने अस्पताल से रुपये चोरी कर लिए थे। चोरी पकड़ी जाने के बाद से वह परेशान थी। अस्पताल प्रबंधन ने अभिभावकों को बुलाकर लाने के लिए कहा था। इसी दौरान किशोरी ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने शनिवार देर रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे पल्लवपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उपचार के दौरान अस्पतालकर्मियों ने किशोरी के बयान की वीडियो भी बना ली, जिसमें किशोरी ने खुद ही जहरीला पदार्थ खाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। अस्पतालकर्मियों ने किशोरी के बयान की वीडियो पुलिस को दी। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया और अपने गांव में शव लेकर अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, पुलिस ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद अस्पतालकर्मियों ने जानकारी दी है कि सीसीटीवी कैमरे से किशोरी की चोरी पकड़ी गई थी। हालांकि, परिजनों ने कार्रवाई से इंकार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed