फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager adamant on marriage in Kankarkheda, attempted suicide

Meerut News: कंकरखेड़ा में शादी की जिद पर अड़ी किशोरी, खुदकुशी का प्रयास किया

Fri, 17 Mar 2023 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teenager adamant on marriage in Kankarkheda, attempted suicide
कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी प्रेमी युवक के साथ शादी की जिद पर अड़ गई। शुक्रवार दोपहर किशोरी ने कमरा बंद कर पंखे से लटककर खुदकुशी करने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरी को थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने पूछताछ और चेतावनी देने के बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

इस किशोरी का पड़ोसी युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। कुछ दिन से दोनों में विवाद था। किशोरी शादी की जिद कर रही थी। वहीं, युवक ने किशोरी के फोन उठाने बंद कर दिए। शुक्रवार को किशोरी घर पर थी। वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों को शक हुआ। इसके बाद परिजनों ने देखा कि किशोरी पंखे से लटककर खुदकुशी का प्रयास कर रही है। परिजनों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग भी पहुंचे। परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर किशोरी को नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस पहुंची और किशोरी को साथ ले आई। वहीं, घटना के बाद प्रेमी भाग गया। थाने में भी किशोरी युवक से शादी की जिद पर अड़ी रही। परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया। दूसरी ओर, युवक के परिजनों ने अपने बचाव में थाने पर तहरीर दी। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि फिलहाल किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed