{"_id":"67065207fff356cb220f6d54","slug":"teenage-girl-kidnapped-and-brutalized-three-youths-raped-her-beat-her-up-when-she-resisted-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर दरिंदगी: तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, कार में अगवा कर ले गए थे आरोपी, हैरान कर देगी आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अगवा कर दरिंदगी: तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, कार में अगवा कर ले गए थे आरोपी, हैरान कर देगी आपबीती
Wed, 09 Oct 2024 03:27 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:27 PM IST
सार
मेरठ के नाैचंदी थानाक्षेत्र में एक किशोरी को कार में अगवा किया गया, इसके बाद उसके साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं पीड़िता की आपबीती सुन परिजन भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में तीन आरोपी एक किशोरी को कार में अगवा कर ले गए। एक आरोपी ने कमरे में ले जाकर पीड़िता से दुष्कर्म किया और तीनों आरोपियों ने विरोध कर पीड़िता को पीटा। पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी शाकिब को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मारपीट करने वाले उजैफ व रय्यान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
नौचंदी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को सोमवार में जैदी फार्म निवासी शाकिब, उजैफ और रय्यान ने अपहरण कर लिया था। जैदी फार्म के पास एक कमरे में ले जाकर शाकिब ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने पीड़िता को पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
परिजनों ने नौचंदी थाने में इस मामले में अपहरण, पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शाकिब को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन