फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenage girl goes missing, family files FIR

Meerut News: किशोरी लापता, परिजनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Sat, 30 May 2026 07:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 30 May 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl goes missing, family files FIR
फलावदा। थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार शाम को एक 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा, पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीडित पिता ने थाने में पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर से गई थी। देर शाम तक भी वह वापस घर नहीं लौटी। किशोरी के घर नहीं पहुंचने से चिंतित परिजनों ने रिश्तेदारियों और गांव में उसकी काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। किशोरी के पिता और गांव के लोग ने थाने पहुंच कर किशोरी की बरामदगी की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना प्रभारी पूनम जादौन ने बताया पीड़ित पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की है वहीं पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed