फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenage bike rider attacked with hockey stick, complaint lodged

Meerut News: बाइक सवार किशोर पर हॉकी से हमला, दी तहरीर

Sat, 16 May 2026 09:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 16 May 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
Teenage bike rider attacked with hockey stick, complaint lodged
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव दूधली खादर निवासी गुरुबक्स सिंह ने थाने में तहरीर देकर बेटे पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गुरुबक्स सिंह के अनुसार उनका 17 वर्षीय बेटा हरनाम सिंह शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अपने भाई राजू की मोटरसाइकिल की दुकान, जो सरकारी अस्पताल के सामने स्थित है, वहां से घर लौट रहा था। आरोप है कि जैसे ही हरनाम सिंह कुंडा मोड़ के पास पहुंचा तो वहां काले रंग की अपाची बाइक पर खड़े दो युवकों ने उसे रोकने का प्रयास किया। पीड़ित के मुताबिक दोनों युवकों के हाथों में हॉकी थी और उन्होंने लूट की नीयत से उस पर हमला कर दिया। हमले में हरनाम सिंह की दाहिने हाथ पर कई वार किए गए, जिससे उसे गंभीर चोट आई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed