फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Technical fault in the power substation, power supply of 12 villages disrupted

विद्युत सब स्टेशन में तकनीकी खराबी, 12 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Thu, 26 Jun 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 26 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Technical fault in the power substation, power supply of 12 villages disrupted
ग्रामीणों को हो रही भारी दिक्कत, बिजली आपूर्ति जल्द सुचारु कराने की मांग
विज्ञापन


हरेवली। विद्युत सब स्टेशन में तकनीकी खराबी आने के कारण लगभग 12 से अधिक गांवों में बुधवार को सवेरे से बिजली ठप है। बार-बार अवगत कराने के बाद भी निगम के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
क्षेत्र के मनोज कुमार, अतुल कुमार, नितिन, प्रमोद, चंद्रपाल, मुनेश आदि ने बताया कि विद्युत स्टेशन में बुधवार सवेरे से बिजली आपूर्ति ठप है। जब ग्रामवासियों ने स्टेशन पर जाकर जानकारी करने का प्रयास किया तो निगम के अधिकारियों ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि स्टेशन की मशीनों में तकनीकी खराबी आ गई है। इसके कारण यह दिक्कत आई है। यह समस्या कब तक दूर होगी। कोई अधिकारी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पा रहा है। ग्रामीणों निगम के अधिकारियों से तकनीकी खराबी को दूर कर जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि क्षेत्र में 18 घंटे के सापेक्ष केवल सात-आठ घंटे बिजली आ रही है। जो शेड्यूल के विपरीत है। ग्रामीणों ने शेड्यूल के अनुरूप बिजली आपूर्ति करने की मांग की है। उधर अवर अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि तकनीकी खराबी को दूर किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी बिजली आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed