{"_id":"636579d29458cc4a1f51d770","slug":"team-went-to-nepal-in-search-of-servants-city-news-mrt612239257","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली नौकर दिनेश और सौमिल की तलाश में नेपाल रवाना हुई पुलिस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली नौकर दिनेश और सौमिल की तलाश में नेपाल रवाना हुई पुलिस टीम
विज्ञापन
डॉक्टर का घर खंगालने वालों की तलाश में टीम नेपाल रवाना
मेरठ। रेलवे रोड क्षेत्र के न्यू प्रेमपुरी में बुधवार को डॉक्टर अमिताभ गौतम के बंगले से 10 लाख की नकदी और 40 लाख के जेवरात सहित अन्य सामान ले जाने वाले नौकरों की तलाश जारी है। आरोपी नौकर दिनेश और सौमिल को पकड़ने के लिए पुलिस टीम नेपाल के लिए रवाना हो गई।
पुलिस के मुताबिक न्यू प्रेमपुरी कॉलोनी में डॉक्टर अमिताभ गौतम उनकी पत्नी कविता गौतम और बेटा अंजौर अमिताभ रहते हैं। ईदगाह चौराहे के पास उनका क्लीनिक है। डॉक्टर के मुताबिक 31 अक्तूबर को नौकर दिनेश नौकरी छोड़कर चला गया था। उसकी जगह सौमिल आया था। दो नवंबर को डॉक्टर पत्नी के साथ आगरा गए थे। बेटा एक सप्ताह से सिंगापुर मौसी के घर पर था। घर पर नेपाली नौकर सौमिल और नौकरानी माला थी। डॉक्टर की पत्नी कविता ने माला को फोन कर आगरा से आने और रात का खाना बनाने के लिए कहा था।
इसके बाद माला घर पर पहुंची तो कमरों के ताले टूटे थे और अलमारियों से सामान गायब था। दंपती के लौटने पर पुलिस को तहरीर दी गई। पुसिल ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं। पुलिस की एक टीम नेपाल रवाना हो गई। चार टीम खुलासे के लिए लगी हुई है। संवाद