{"_id":"60fb2a5c8ebc3e584527b09b","slug":"team-investigate-of-amrit-yojna-meerut-news-mrt548737265","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी विकास मंत्रालय की टीम का मेरठ में डेरा, पार्कों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी विकास मंत्रालय की टीम का मेरठ में डेरा, पार्कों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी विकास मंत्रालय की टीम ने जाना अमृत योजना का हाल
मेरठ। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की टीम ने अमृत योजना से शहर में विकसित कराए गए पार्क, सीवर और पानी के कनेक्शनों की जांच की। शास्त्री नगर स्थित दो पार्कों का निरीक्षण किया। संजय नगर में डाली गई सीवर और पानी की पाइप लाइन के कनेक्शन के बाद टीम ने लोगों से फीडबैक लिया। नागरिकों ने सुविधाएं बढ़ाने और क्रियान्वित योजनाओं के बेहतर रखरखाव की मांग रखी।
अमृत योजना से दो करोड़ पांच लाख रुपये में शास्त्री नगर बी ब्लॉक में दो पार्क विकसित किए गए हैं। योजना के सत्यापन के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम भावना के नेतृत्व में पहुंची। नगर निगम के अधिशासी अभियंता अमित शर्मा के साथ पार्कों का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां अधिकतर लोगों ने कहा कि पार्क विकसित होने से राहत मिली है।
इसके बाद टीम जल निगम के परियोजना प्रबंधक रमेश चंद्रा को साथ लेकर पांडव नगर के संजय नगर, जाकिर कालोनी, जैदी सोसायटी, गोलाबड़, स्पोर्ट्स कॉलोनी, मोदीपुरम में पहुंची। टीम ने लोगों से सीवर लाइन और कनेक्शन से हुए लाभ की लोगों से जानकारी ली। लोगों ने विभाग द्वारा सीवर और पानी की लाइन का रख-रखाव ठीक से करने की मांग की।