फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Team India in excellent form, will win the T20 World Cup again

Meerut News: शानदार फॉर्म में टीम इंडिया, फिर जीतेगी टी-20 वर्ल्ड कप

Wed, 04 Mar 2026 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Team India in excellent form, will win the T20 World Cup again
क्रिकेटर आरव
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों टी-20 वर्ल्ड कप में अपने विजय अभियान को लेकर चर्चा में है। टीम के लगातार शानदार प्रदर्शन ने न केवल फैंस, बल्कि स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच भी भारी उत्साह भर दिया है। मेरठ के उभरते हुए क्रिकेटरों का मानना है कि भारतीय टीम वर्तमान में वर्ल्ड कप की सबसे प्रबल दावेदार है। खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि 5 मार्च को होने वाले कड़े सेमीफाइनल मुकाबले में भारत, इंग्लैंड को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश करेगा और फिर से ट्रॉफी पर कब्जा जमाएगा।
विज्ञापन



हमारा होगा कप

पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में अपनी प्रतिभा को तराश रहीं महिला क्रिकेटर नव्या ने टीम इंडिया की तैयारियों पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, मौजूदा समय में भारतीय टीम के सभी ग्यारह खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। चाहे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, हर क्षेत्र में हमारा दबदबा है। जिस तरह की लय टीम ने पकड़ी है, उसे देखते हुए हम निश्चित रूप से फाइनल भी जीतेंगे और कप भारत आएगा।
विज्ञापन




इंग्लैंड को धूल चटाएगा भारत

क्रिकेटर आयुष ने सेमीफाइनल मुकाबले के समीकरणों पर बात करते हुए कहा, 5 तारीख को इंग्लैंड के साथ होने वाला सेमीफाइनल मैच बेहद रोमांचक होगा, लेकिन भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। हमारी टीम इस बाधा को पार कर शान से फाइनल की राह पकड़ेगी। विपक्षी टीम चाहे कोई भी हो, भारत को रोकना इस बार नामुमकिन लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लगातार दूसरी बार विश्व विजेता बनने का लक्ष्य

पिछली जीत को याद करते हुए क्रिकेटर देव ने टीम के हौसले को बुलंद बताया। उन्होंने कहा, भारतीय टीम इस बार लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने की दहलीज पर है। पिछली बार टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को मात देकर तिरंगा लहराया था, और इस बार भी जीत का वही जज्बा दिखाई दे रहा है। सेमीफाइनल जीतकर हम दोबारा विश्व विजेता बनेंगे।






मैच के लिए मेरठ में खास तैयारियां

क्रिकेटर आरव ने बताया कि इस महत्वपूर्ण सेमीफाइनल मैच को लेकर खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने अभी से खास योजनाएं बना ली हैं। उन्होंने कहा, मैं यह बड़ा मुकाबला अपने साथी क्रिकेटरों के साथ घर पर ही देखूंगा। मैच देखने के लिए हमने पूरी तैयारी कर ली है। पूरे देश की दुआएं टीम के साथ हैं और हमें पूरा विश्वास है कि जीत हमारी ही होगी।

क्रिकेटर आरव

क्रिकेटर आरव

क्रिकेटर आरव

क्रिकेटर आरव

क्रिकेटर आरव

क्रिकेटर आरव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed