फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teachers will not lose their achievements: Ramesh Chandra Sharma

शिक्षक अपनी उपलब्धियाें को नहीं खोएंगे : रमेश चंद्र शर्मा

Sun, 14 Sep 2025 06:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
Teachers will not lose their achievements: Ramesh Chandra Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी है। रविवार को गढ़ रोड स्थित डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज में हुई जिला कार्यकारिणी की बैठक में शिक्षकों को वोट बनवाने के लिए फार्मों का वितरण किया गया। मंडलीय अध्यक्ष व प्रदेशीय अनुशासन समिति के संयोजक रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षक अपने संघर्ष के बल पर शून्य से शिखर पर पहुंचे हैं। वे अपनी उपलब्धियों को नहीं खोएंगे।
उन्होंने कहा कि इस संगठन का गठन 1956 में कानपुर में किया गया था और 1970 तक आंदोलन किए गए। 1970 में स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा के मेरठ निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक विधायक चुने जाने के बाद ही शिक्षकों को उपलब्धियां मिलनी शुरू हुई। उन्होंने कहा कि पहले चरण में हमें वोट बनवाना है। सभी शिक्षकों को अपने फार्म भरवा कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करवाने हैं। यदि शिक्षक चुनकर विधान परिषद में जाएंगे तो संघर्ष से प्राप्त उपलब्धियां सुरक्षित रह सकती हैं।
विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेंद्र वर्मा ने किया। जिला मंत्री डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि इस चुनाव के लिए तन मन धन से जुड़ना है और संगठन के प्रत्याशी को चुनाव जिताना होगा। बैठक डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा, रेखा शर्मा, कमला त्यागी, सुखेंद्रपाल सिंह, संजीव कुमार, केडी शुक्ला, वीरपाल सिंह ने अपने विचार रखें। इस अवसर पर रमेश कुमार, कृपाल सिंह, अजीत चौधरी, ऋषिपाल शर्मा, डॉ. आरपी सिंह, देशपाल राणा, संजीव नागर, सलेख चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed