फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teachers were made aware of modern technology

शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया

Mon, 11 Aug 2025 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
Teachers were made aware of modern technology
डायट में प्रशिक्षण में भाग लेते प्रतिभागी। (स्त्रोत डायट) मवाना।
मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में संपूर्ण एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण माड्यूल के छठवें बैच का सफलता पूर्वक समापन हो गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण बैच का सफलतापूर्वक समापन संस्थान परिसर में हुआ। प्रशिक्षण में शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डाॅ. अमित सिंह ने प्रभारी के रूप में प्रशिक्षण की संपूर्ण व्यवस्था एवं संचालन किया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को नई शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (विद्यालयी शिक्षा) 2023 के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षण विधियों में सुधार लाना और शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना था। मास्टर ट्रेनर्स डाॅ. पूजा शर्मा, प्रदीप कुमार, गौरव त्यागी, धीरेंद्र सिंह, प्रतिमा यादव, प्रियंका, डाॅ. ऋतु सैनी, डाॅ. मंजीत कौर खनूजा एवं नरेश कुमार ने विषय वस्तु, प्रस्तुति शैली और संवादधर्मी दृष्टिकोण से प्रशिक्षण को प्रभावशाली और व्यावहारिक बनाया। प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने सभी प्रतिभागियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर बधाई दी। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed