{"_id":"675756235bc355b74e05ccaf","slug":"teachers-staged-strike-over-pending-salary-hike-issue-meerut-news-c-72-1-mct1004-125753-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वेतन वृद्धि के प्रकरण लंबित होने पर शिक्षकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वेतन वृद्धि के प्रकरण लंबित होने पर शिक्षकों ने दिया धरना
विज्ञापन
मेरठ। नोशनल वेतन वृद्धि के प्रकरण निस्तारित नहीं होने पर शिक्षकों ने सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ला समेत शिक्षा अधिकारी धरने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शासनादेश की तकनीकी समस्या के हल होते ही सभी प्रकरणों को निस्तारित कर दिया जाएगा। इसके बाद शिक्षकों ने अपना धरना स्थगित किया।
उत्तर प्रदेश अवकाश प्राप्त माध्यमिक शिक्षक कल्याण एसोसिएशन एवं शिक्षक एकता समिति के तत्वावधान में सोमवार से शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। वरिष्ठ शिक्षक नेता नित्यानंद शर्मा ने कहा कि नोशनल वेतन वृद्धि के प्रकरणों का निस्तारण नहीं होने के कारण यह धरना दिया जा रहा है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ला, उप शिक्षा निदेशक ज्योति प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार और वित्त एवं लेखाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शासनादेश की तकनीकी समस्या प्रक्रियाधीन है, जैसे ही इसका समाधान हो जाएगा। सभी प्रकरणों का तत्काल निस्तारण बिना आपत्ति के कर दिया जाएगा। राशिकरण के संदर्भ में उप शिक्षा निदेशक से हुई वार्ता में तय हुआ कि एक निर्धारित शब्दावली के माध्यम से शिक्षक लिखकर देंगे। इस आश्वासन पर धरने को स्थगित कर दिया गया है। धरने पर बैठने वालों में प्रेमकुमार शर्मा, डाॅ. उमेश चंद्र त्यागी, सुरेंद्र यादव, विजयपाल सिंह, मीनाक्षी दबथुआ, बिजेंद्र ध्यानी, राजबीर सिंह आदि मौजूद रहे।