{"_id":"5eb854d68ebc3e9068718897","slug":"teachers-making-formalties-name-of-online-education-city-news-mrt481263735","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर शिक्षक कर रहे खानापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर शिक्षक कर रहे खानापूर्ति
विज्ञापन
मेरठ। किताब से फोटो खींचते हैं और भेज देते हैं व्हाट्सएप पर। ऐसा ही लेक्चर देना है तो बता दीजिए। हम खुद ही न पढ़ लेंगे किताब से। यह कैसी ऑनलाइन पढ़ाई है। जी हां, कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर छात्र-छात्राएं कुछ ऐसे ही फीडबैक दे रहे हैं। एक छात्र ने लिखा है कि गांव में इंटरनेट चलता नहीं तो कैसे जूम क्लास लें। हां, हां करते रहते हैं, समझ में तो कुछ आता नहीं। क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी द्वारा ऑनलाइन फॉर्मेट में छात्रों से ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर मांगे गए अनुभव में ऐसे ही विचार सामने आ रहे हैं।
क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता बताते हैं कि 28 सौ के करीब छात्रों ने अनुभव शेयर किए हैं। अधिकतर कॉलेजों में कराई जा रही ऑनलाइन कक्षाओं से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे में कॉलेजों के प्राचार्यों से कहा जा रहा है कि छात्रों के अनुभवों के आधार पर सुधार कराएं। जिस तरह से छात्र अपने फीडबैक दे रहे हैं, उससे सामने आ रहा है कि कॉलेजों में 20 फीसदी शिक्षक ही ऑनलाइन पढ़ाई में अच्छा कंटेंट दे रहे हैं। जूम एप और वीडियो लेक्चर छात्रों की समझ में ज्यादा आ रहा है। कुछ छात्रों ने लिखा कि शिक्षकों को बोर्ड पर ऑनलाइन पढ़ाई करानी चाहिए। इससे आसानी से समझ आता है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी ने बताया कि जिस तरह से कोरोना अभी खत्म नहीं हो रहा है, ऐसे में कॉलेजों को ऑनलाइन पढ़ाई में छात्रों की समस्याओं को देखते हुए सुधार करना होगा। शासन लगातार इसके निर्देश दे रहा है।