फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teachers looking for partners for mutual transfer

Meerut News: पारस्परिक स्थानांतरण के लिए साथी तलाश रहे शिक्षक

Tue, 17 Dec 2024 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Teachers looking for partners for mutual transfer
बिजनौर। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक-शिक्षिकाओं के अंतर्जनपदीय व अंत:जनपदीय स्थानांतरण होने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके लिए शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने पसंदीदा क्षेत्र में जाने के लिए वहां के साथी की तलाश शुरू कर दी है। यहीं नहीं स्थानांतरण का लाभ पाने के लिए शिक्षक सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में सरप्लस समायोजन की प्रक्रिया अभी अधर में है। बिजनौर के काफी शिक्षक-शिक्षिकाएं सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी, शाहजहांपुर, बस्ती आदि जिलों में कार्यरत हैं। वह लंबे समय से बिजनौर जनपद में आना चाह रहे हैं। एकल स्थानांतरण का लाभ नहीं मिलने से शिक्षक पारस्परिक स्थानांतरण में भी गृह जनपद आने के प्रयास में जुट गए हैं। इसके अलावा जनपद के अंदर में भी काफी शिक्षक, शिक्षिकाएं इधर- उधर जाना चाहते हैं। पारस्परिक स्थानांतरण के देखते हुए शिक्षकों ने वाट्सएप ग्रुप पर साथी की तलाश शुरू कर दी है। विभाग और ब्लाक के शिक्षक, शिक्षिकाओं के ग्रुप व अपने परिचितों से संपर्क कर रहा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के अंदर या जिले के बाहर यानी दूसरे जनपद में रहने वाले शिक्षक अपनी-अपनी इच्छा के स्थान पर पहुंच जाएं। शिक्षकों का कहना है कि उन्हें दूसरे जनपदों में पांच साल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार उन्हें गृह जनपद में आने की उम्मीद है। शिक्षक नेता राहुल राठी, राजेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, ताजवीर देवरा का कहना है कि सरकार शिक्षकों को एकल स्थानांतरण का लाभ दें और इसका आदेश जारी करें। काफी शिक्षक दूर होने से परेशानी का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed