{"_id":"6a9c37092e3e91d91a0bf184","slug":"teachers-honored-by-cutting-a-cake-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113364-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: केक काटकर किया शिक्षकों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: केक काटकर किया शिक्षकों का सम्मान
विज्ञापन
आर्य कन्या इंटर कालेज में इनर व्हील क्लब रेनबो की ओर से विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा भारती को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही शिक्षकों को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की मुख्य व गर्ल्स विंग में प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने शिक्षकों व विद्यार्थियों के साथ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। छात्र यशराज, आदर्श, प्राची, स्तुति, जैनब व शिबरा के संचालन में हेड गर्ल हर्षिका व वाइस हेड बॉय ने अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने नृत्य नाटिका के जरिये शिक्षकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया। शिक्षकों के लिए मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने गायन व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सभी ने केक काटकर खुशियां बांटीं।
उधर, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में छात्रा इल्मा के संचालन में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य आशा भारती ने छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए गुरु-शिष्य संबंध की गरिमा पर प्रकाश डाला। इनर व्हील क्लब रेनबो की ओर से शिक्षिकाओं आशा भारती एवं डॉ. संगीता जैन को सम्मानित किया गया। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष नेहा रस्तोगी, मेनू रस्तोगी, आराधना रस्तोगी और पीडीसी नीता दुबलिश उपस्थिति रही।