फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   teachers beaten mercilessly

छात्र को बेरहमी से पीटा

Thu, 21 Nov 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
teachers beaten mercilessly
रोहटा। गांव रोहटा स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षकों ने छात्र को बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद पीड़ित ने अपना मेडिकल परीक्षण कराकर के थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने नामजद अध्यापकों की स्कूल में जाकर जानकारी ली। हालांकि वह स्कूल बंद करके घरों के लिए जा चुके थे।
विज्ञापन

गांव रोहटा में एक निजी हाईस्कूल संचालित है। बताया कि बुधवार को कक्षा आठ का एक छात्र कक्षा में पाठ नहीं सुना पाया। इस पर शिक्षिका ने उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। छात्र ने पिटाई करने पर नाराजगी जताते हुए शिक्षिका को रोका। इस पर शिक्षिका को यह नागवार गुजरा। उसने दूसरे कमरे में पढ़ा रहे एक अन्य शिक्षक को बुला लिया। आरोप है कि दोनों ने उसे मिलकर बुरी तरह पीटा। छात्र स्कूल के बाद घर आया और परिजनों को आपबीती बताई। इस पर उसके पिता ने छात्र का मेडिकल परीक्षण कराते हुए थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस जांच करने स्कूल पहुंची तो उस समय स्कूल बंद मिला। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। स्कूल खुलने पर शिक्षकों के बयान लिये जाएंगे। उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed