फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teachers beat up the nephew of SP district president, complaint lodged

सपा जिलाध्यक्ष के भांजे के साथ शिक्षकों ने की मारपीट, तहरीर दी

Thu, 14 Aug 2025 09:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Teachers beat up the nephew of SP district president, complaint lodged
मवाना। सपा जिलाध्यक्ष के भांजे के साथ इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य और शिक्षकों द्वारा की गई पिटाई और दुर्व्यवहार के मामले में सपा जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता पीड़ित छात्र को लेकर थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को छात्र के शरीर पर पिटाई के निशान दिखाए। छात्र की मां ने प्रधानाचार्य और शिक्षकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव मुबारिकपुर निवासी रेनू ने तहरीर में बताया कि उसका बेटा आयुष फलावदा रोड स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं का छात्र है। 13 अगस्त को प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने व्यक्तिगत द्वेष के साथ आयुष को बुरी पीटा और दुर्व्यवहार किया। बच्चा दहशत में है। बच्चे की मनोदशा बिगड़ गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित के साथ सपा के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि, शिक्षक नेता नरेशपाल, निरंजन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष हस्तिनापुर सचिन गुर्जर व अन्य थाने पहुंचे। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र से मिलकर छात्र के साथ मारपीट करने वाले प्रधानाचार्य व शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed