फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teacher raped a teenager on the strength of a gun

तमंचे के बल पर शिक्षक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Sun, 21 Aug 2022 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Teacher raped a teenager on the strength of a gun
तमंचे के बल पर शिक्षक ने किशोरी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र निवासी किशोरी ने अपने 37 वर्षीय शिक्षक पर तीन साल से लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी के अनुसार, शिक्षक ने उसके अश्लील वीडियो बनाकर धमकाया और तमंचे के बल पर कई बार दुष्कर्म किया। बदनामी के डर से वह चुप रही। शनिवार को मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी 17 वर्षीय छात्रा एक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। छात्रा का आरोप है कि स्कूल के शिक्षक राहत ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शिक्षक ने तीन साल तक दुष्कर्म किया। वहीं आरोपी राहत के अनुसार, उसने एक साल पहले छात्रा से निकाह कर लिया था। जबकि छात्रा ने निकाह की बात फर्जी बताई।
विज्ञापन

आरोप है कि शिक्षक ने जबरन उसे अपने साथ रखा हुआ था। शनिवार को छात्रा अपने परिजनों के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंची और शिकायत की। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि छात्रा की मां की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed