फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   teacher made children wash bikes in school In Meerut video viral

UP: वाह गुरु जी..पहले स्कूल की सफाई और अब बच्चों से धुलवाई बाइक, ऐसे कैसे संवरेगा देश का भविष्य, देखें वीडियो

Fri, 17 May 2024 10:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: श्याम जी. Updated Fri, 17 May 2024 10:32 PM IST
सार

मेरठ जिले में स्कूल में बच्चों से बाइक धुलाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दो दिन पहले इसी स्कूल का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बच्चों द्वारा स्कूल परिसर की सफाई कराई जा रही थी।
 

विज्ञापन
teacher made children wash bikes in school In Meerut video viral
टीचर ने बच्चों से धुलवाई बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्योहारा थाना क्षेत्र के बेसिक स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था की बदहाल तस्वीर के रोज नए किस्से सामने आ रहे हैं। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए छात्र-छात्राओं से स्कूल परिसर की सफाई कराने के बाद अब एक ओर वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में गुरु जी पढ़ाई की जिम्मेदारी को भूल छात्र-छात्राओं से अपनी ही बाइक की धुलाई और सफाई कराते नजर आ रहे हैं। तेजी से वायरल हो रहे वीडियो के बाद अब एक जोर जहां शिक्षाधिकारियों के बीच हड़कंप मचा है तो वहीं गुस्साए अभिभावकों ने भी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की आवाज उठाई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


शुक्रवार को फिर एक सरकारी अध्यापक द्वारा शिक्षा का हनन करने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में ग्राम जमापुर स्थित सरकारी विद्यालय में तैनात अध्यापक द्वारा छात्रों से अपनी बाइक धुलवाई जा रही हैं। अध्यापक के हाथ में डंडा भी साफ दिखाई दे रहा हैं। इससे पूर्व गांव गुरदासपुर के सरकारी विद्यालय में छात्रों से ठेली में फावड़े से मिट्टी भरवाने का वीडियो वायरल हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने कहा, 'मेरे द्वारा मोटरसाइकिल धुलवाने का आरोप गलत है। बच्चे खड़ी हुई बाइक पर खुद ही पाइप द्वारा पानी डाल रहे थे। किसी अध्यापक ने मजाक में वीडियो बनाई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed