{"_id":"66b15a84ee30333e7d0ff73a","slug":"teacher-jumped-into-gangahar-soldier-rescued-meerut-news-c-29-1-smrt1032-127487-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शिक्षिका ने गंगनहर में लगाई छलांग, सिपाही ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शिक्षिका ने गंगनहर में लगाई छलांग, सिपाही ने बचाया
Tue, 06 Aug 2024 04:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
रतनपुरी। सठेड़ी पुल से शिक्षिका ने गंगनहर में छलांग लगा दी। पुल पर तैनात रतनपुरी थाने के हेड कांस्टेबल मोहम्मद शौकीन राणा ने दो अन्य राहगीरों की सहायता से अध्यापिका को बामुश्किल पानी से बाहर निकाला। पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया गया है।
सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एक युवती गंगनहर पुल पर पहुंची। युवती ने इधर-उधर देखकर पुल के ऊपर से गंगनहर में छलांग लगा दी। राहगीरों ने पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। हेड कांस्टेबल मोहम्मद शौकीन राणा ने वहां मौजूद दो अन्य राहगीरों की सहायता से गंगनहर में कूदकर युवती को पुल से कुछ दूर आगे बामुश्किल गंगनहर से बाहर निकाल लिया।
युवती ने अपना नाम पुरकाजी की रहने वाली साक्षी उर्फ अलका बताया। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी। युवती के पिता ने बताया कि वह पुरकाजी के प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका है। उनकी बेटी यहां गंगनहर पर किस प्रकार पहुंची, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल युवती का उपचार चल रहा है।