{"_id":"652d9b6e7d1bc9b6e2004267","slug":"teacher-dies-of-fever-in-chakbandi-village-dozens-suffer-sardana-news-c-44-1-smrt1055-1589-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चकबंदी गांव में बुखार से शिक्षक की मौत, दर्जनाें पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चकबंदी गांव में बुखार से शिक्षक की मौत, दर्जनाें पीड़ित
विज्ञापन
सरधना। क्षेत्र के गांवों में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा रहा है। अधिकतर गांवों में सैकड़ों ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। सोमवार को चकबंदी गांव में बुखार से भाजपा के सरधना देहात मंडल उपाध्यक्ष एवं शिक्षक सुरेंद्र () की मौत हो गई। बताया गया कि तीन दिन पहले शिक्षक को बुखार हुआ था। मेरठ के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार दोपहर उनकी मौत हो गई। बुखार से हुई मौत से ग्रामीणों में दहशत फैल रही है।
बीते दिनों में कपसाड़ गांव, सरधना के मोहल्ला धर्मपुरा में बुखार के चलते दो लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें 10 साल का बच्चा व महिला शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गांव चकबंदी में सुरेंद्र पुत्र सुंदू गांव रुहासा स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। वह भाजपा में सरधना देहात के मंडल उपाध्यक्ष भी थे। बताया गया कि तीन दिन पूर्व उन्हें बुखार हुआ। स्थानीय चिकित्सक से उन्होंने दवाई ली, लेकिन आराम नहीं लगा। हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां दो दिन उपचार चला, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
सोमवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम शव घर पहुंचा तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बुखार से हुई मौत को लेकर ग्रामीणों में दहशत का बन गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में काफी लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य शिविर व एंटी लार्वा स्प्रे कराने की मांग की है। वहीं, उनकी मौत पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
सीएचसी सरधना प्रभारी डाॅ. संदीप कुमार गौतम बुखार से मौत के मामले की जानकारी से इन्कार किया है। साथ ही गांव में टीम भेजकर जांच कराने की बात कही।