{"_id":"5fd1394c8ebc3e3dac6933af","slug":"teacher-crushes-teacher-on-nh-58-dies-meerut-news-mrt514846396","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-58 हाईवे पर ट्रक ने शिक्षिका को कुचला, मौत, आंखों के सामने उजड़ गई दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-58 हाईवे पर ट्रक ने शिक्षिका को कुचला, मौत, आंखों के सामने उजड़ गई दुनिया
Thu, 10 Dec 2020 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ एनएच-58 पर बुधवार को ट्रक की टक्कर से एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
टीपीनगर थाना क्षेत्र के किशनपुरा निवासी पूनम देवी (51) पत्नी विपिन कुमार गून काजमाबाद स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं। सुबह करीब 8:30 बजे उनके पति बाइक से उन्हें स्कूल छोड़ने जा रहे थे।
हाईवे पर सुभारती पुलिस चौकी के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में साइड मार दी। टक्कर से पूनम देवी सड़क पर गिर गई और ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया। पूनम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इससे पहले कि भीड़ चालक को पकड़ती, वह ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
आंखों के सामने उजड़ गई दुनिया
ट्रक की साइड लगने पर विपिन बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरे। जबकि पत्नी सड़क पर गिरी। तेज गति के कारण ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। विपिन उस भयावह मंजर को भूल नहीं पा रहे हैं। जब उनकी आंखों के सामने ही उनकी दुनिया उजड़ गई। विपिन ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।