फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teach women self-reliance and self-defense techniques

Meerut News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और आत्मरक्षा के गुर सिखाए

Sat, 04 Oct 2025 07:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Teach women self-reliance and self-defense techniques
सरधना। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की तरफ से महिला जागरूकता अभिया चलाया गया। आयोजक
सरधना। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की तरफ से महिला जागरूकता अभियान चलाया गया। डीओ वैश्विक डबास के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत नगला राठी में महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

महिला मंगल दल एवं अन्य ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं, स्वरोजगार, सुरक्षा और कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। अध्यक्षता क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी गौरव चौधरी ने की। कार्यक्रम में अमित कुमार, एडीओ पंचायत डॉ. एमएल शिरोमणि शामिल रहे।
विज्ञापन

तनु चौधरी ने उपस्थित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112, और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्वरोजगार, कौशल विकास प्रशिक्षण और महिला अधिकारों के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर मंगल दल अध्यक्ष, पीआरडी जवान, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं सहित महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed