{"_id":"68dfe3f53559ebbc600e70e8","slug":"teach-students-how-to-stay-stress-free-meerut-news-c-73-1-smrt1029-105249-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने के उपाय बताए
विज्ञापन
खरखौदा। किसान मजदूर इंटर कॉलेज अतराड़ा के सभागार में सहारनपुर से आशा मॉडर्न पब्लिक स्कूल के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापिका साधना शर्मा ने तनाव मुक्त अधिगम शीर्षक के अंतर्गत तनाव से बचने के उपायों पर छात्र-छात्राओं से विस्तार से चर्चा की।
अध्यापिका साधना ने बताया किस प्रकार टाइम मैनेजमेंट द्वारा परीक्षा की तैयारी की जा सकती है। अपने आहार, विचार और व्यवहार में किस प्रकार से योग द्वारा हम समन्वय स्थापित कर अपने व्यक्तित्व का निर्माण कर सकते हैं तथा तनाव मुक्त रह सकते हैं। द्वितीय सत्र में उन्होंने तनाव मुक्त शिक्षक शीर्षक के अंतर्गत विद्यालय के समस्त अध्यापकों के साथ परिचर्चा की, जिसमें उन्होंने बताया कि योजना, संगठन, नेतृत्व और शिक्षण की व्यूह रचना द्वारा हम किस प्रकार से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं।
तृतीय सत्र में मिशन शक्ति के अंतर्गत उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को मेडिटेशन द्वारा आत्म बल एवं नैतिक बल पर विशेष चर्चा की। महिलाओं को अपने अंदर की शक्ति को पहचानना होगा, जिससे कि वह आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। संचालन विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता विजेंद्र सिंह व अध्यक्षता विद्यालय संरक्षक जय भगवान त्यागी ने की l प्रधानाचार्य डॉ. राजेश मोहन शर्मा ने साधना शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।