फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teach girl students the importance of traffic rules

Meerut News: छात्राओं को बताए यातायात नियम के महत्व

Wed, 14 Jan 2026 07:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Teach girl students the importance of traffic rules
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत छात्राओं को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने सड़क सुरक्षा के माध्यम से छात्राओं को यातायात नियमों के महत्व से अवगत कराया।
विज्ञापन

डॉ. डेजी वर्मा, डॉ. सोशल, डॉ. नेहा सिंह और डॉ. रूबी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राधा रानी ने किया। छात्राओं ने देश की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रथम स्थान पर दीप्ति प्रजापति, द्वितीय स्थान पर अलीशा व तृतीय स्थान पर दिव्या रहीं। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल में डॉ. गौरी व डॉ. पारुल मलिक रही।्र्क् का आयोजन सड़क सुरक्षा समिति की नोडल अधिकारी प्रो. लता कुमार और डॉ. ज्योति चौधरी के निर्देशन में किया गया।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में शीतल प्रथम
युवा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को युवाओं के संदर्भ में स्वामी विवेकानंद का योगदान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अंग्रेजी विभाग प्रभारी प्रो. मोनिका चौधरी और वाणिज्य विभाग की डॉ. आकांक्षा ने किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने छात्राओं के द्वारा बनाए गए पोस्टर की प्रशंसा की तथा विजेता छात्राओं को बधाई दी। पोस्टर प्रतियोगिता में शीतल ने प्रथम स्थान, तान्या शर्मा और कंचन ने द्वितीय स्थान व अनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में संगीत विभाग की प्राध्यापक डॉ. शालिनी वर्मा व अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापक डॉ. रूबी रहीं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. राधा रानी व आइक्यूएसी प्रभारी प्रो. लता कुमार उपस्थिति रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed