फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Taxi driver strangled his wife to death in front of his two innocent daughters

टैक्सी चालक ने दो मासूम बेटियों के सामने पत्नी को गला दबाकर मार डाला

Sun, 20 Apr 2025 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Taxi driver strangled his wife to death in front of his two innocent daughters
माधवपुरम सेक्टर 3 में पत्नी की हत्या का आरोपी मोहित शर्मा - फोटो : katra news
मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-3 में टैक्सी चालक मोहित शर्मा ने शुक्रवार रात पत्नी सलोनी शर्मा (32) की दो मासूम बेटियों के सामने दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह करीब चार बजे आरोपी ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी और फिर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। सलोनी के पिता प्रेमराज शर्मा ने दामाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी के माता-पिता, दोस्त और रिश्तेदारों पर भी बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

माधवपुरम सेक्टर-3 निवासी मोहित टैक्सी चलाता था। करीब नौ साल पहले उसने गाजियाबाद के लाजपतनगर निवासी सलोनी से लव मैरिज की थी। शादी के बाद मोहित पत्नी को किराए के मकान में लेकर रहने लगा। दोनों की दो बेटियां बेटी ईशु (6) व अराध्या (7) हैं। वह सेक्टर-3 में फकीरचंद के मकान में किराए पर पत्नी और बेटियों के साथ रह रहा था। शुक्रवार रात मोहित शराब पीकर घर पहुंचा। पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और मोहित ने गला दबाकर सलोनी की हत्या कर दी। मोहित को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

आरोपी बोला, बेटी से मारपीट करती थी
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक पूछताछ में मोहित ने बताया कि सलोनी उससे अपने परिवार से अलग रहने के लिए कहती थी। बड़ी बेटी अराध्या के साथ आए दिन मारपीट करती थी। रोजाना किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करती थी। इससे वह काफी परेशान रहता था। शुक्रवार रात भी उनका परिवार की बातों को लेकर झगड़ा हुआ। शराब के नशे में उसने रोजाना के झगड़े को खत्म करने के लिए पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलोनी ने किया बचाव
आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी बेड पर सो रही थी। दोनों बेटी नीचे जमीन पर बिछे बिस्तर पर सो रही थी। रात करीब तीन बजे उसने हाथों से पत्नी का गला दबाया। इसके बाद दुपट्टे से गला घोट दिया। सलोनी ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की। आरोपी को नाखूनों से नोचा, लेकिन उसने सांस थमने तक सलोनी का गला दबाए रखा। आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

---

नौ साल में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत

मोहित और सलोनी की प्रेम कहानी का नौ साल में दर्दनाक अंत हो गया। दोनों ने वर्ष 2016 में दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में सलोनी के परिजन लव मैरिज के खिलाफ थे। बाद में उन्होंने भी यह रिश्ता स्वीकार कर लिया। मोहित के परिजन मोदीनगर में रहते थे। बताया गया कि शादी के कुछ दिनों बाद पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होने लगा। सलोनी के परिजनों का दखल भी परिवार में काफी बढ़ गया था। मोहित ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह घर खर्च के लिए पैसा देता था। कभी पैसा कम पड़ जाए तो सलोनी के परिवार वाले घर आकर उसे ताना देते थे। सलोनी भी अपने परिजनों की बातों में आकर उस पर झूठे आरोप लगाए। बात पुलिस तक पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। पत्नी के व्यवहार से वह तंग आ चुका था।

---

बेटियों ने पिता को मां का लगा दबाते देखा

मोहित शनिवार शाम घर पहुंचा तो उसे नशे में देखकर सलोनी झगड़ा करने लगी। काफी देर तक झगड़ने के बाद दोनों अलग कमराें में सोने चले गए। बेटियां भी सो गई। रात करीब तीन बजे मोहित उठा और दूसरे कमरे में सो रही पत्नी का गला दबा दिया। मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर ईशु और आराध्या की आंख खुल गई। वह दोनों कुछ समझ नहीं पाई और रोते हुए पिता को मां का गला दबाते हुए देखती रहीं। सुबह घर में पुलिस पहुंची और कार्रवाई की।
बच्चियों को ले गए सलोनी के परिजन
सलोनी के परिजन दोनों बच्चियों को अपने साथ ले गए। मकान मालकिन विमलेश ने बताया कि सलोनी और मोहित के बीच आए दिन झगड़ा होता था। रात में भी दोनों के बीच झगड़े की आवाज सुनाई दे रही थी। फिर दोनों शांत हो गए। सुबह जब पुलिस घर पर आई तो उन्हें पता चला कि मोहित ने सलोनी की हत्या कर दी और खुद ही थाने पहुंच गया।

---
सलोनी ने जनवरी में चौकी पर की थी शिकायत
सलोनी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि मोहित उनकी बेटी के साथ आए दिन मारपीट करता था। मोहित का सहयोग उसके पिता ब्रजेश शर्मा, मां बाला देवी, दोस्त सोनू, अमन, अमित, जीजा अर्जुन और बहन डॉली भी करते थे। मारपीट से तंग आकर उनकी बेटी ने बीती 15 जनवरी को माधवपुरम चौकी पर तहरीर भी दी थी। शनिवार रात करीब 11:30 बजे उनकी फोन पर बेटी से बात हुई थी। उसने बताया था कि मोहित परेशान कर रहा है। वह उसकी हत्या भी कर सकता है। सुबह बेटी के मकान मालिक फकीरचंद ने उन्हें फोन करके सूचना दी कि सलोनी की मोहित ने गला दबाकर हत्या कर दी। वह पत्नी पुष्पा और बेटे अमन शर्मा के साथ मौके पर आए तो बेटी का शव बिस्तर पर मिला। पुलिस भी वहां आ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed