फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Taught students discipline, service spirit and cooperation

Meerut News: विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा भावना और सहयोग की सीख दी

Thu, 22 Jan 2026 07:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Taught students discipline, service spirit and cooperation
स्काउट गाइड शिवर को देखते शिक्षक स्रोत विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। कस्बे के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित दो दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। शिविर में विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा भावना और सहयोग की सीख दी गई। प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षक सोमेंद्र द्वारा किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रधानाचार्य अमित कुमार ने कहा कि स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण से विद्यार्थियों के चरित्र और व्यवहार में सकारात्मक व आश्चर्यजनक परिवर्तन देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड सभी का मित्र होता है और समाज में सेवा, सहयोग व नेतृत्व की भावना विकसित करता है। दो दिवसीय शिविर के दौरान विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड के इतिहास, गांठें बांधने की विधि, प्राथमिक सहायता सहित अनेक उपयोगी जानकारियां दी गईं। छात्र-छात्राओं ने सुंदर कैंप लगाए और स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए, जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में स्काउट-गाइड प्रभारी अजय राज, मीनाक्षी सहित विद्यालय स्टाफ का सहयोग रहा।

स्काउट गाइड शिवर को देखते शिक्षक स्रोत विद्यालय

स्काउट गाइड शिवर को देखते शिक्षक स्रोत विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed