फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Taught career and entrepreneurship skills to M.Ed students

Meerut News: एमएड छात्रों को सिखाए कॅरिअर व उद्यमिता के गुर

Mon, 08 Jun 2026 08:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
Taught career and entrepreneurship skills to M.Ed students
सुभारती विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में किया अतिथि व्याख्यान
विज्ञापन

मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग ने सोमवार को एमएड छात्रों के लिए अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया। व्याख्यान का विषय एमएड कार्यक्रम के बाद कॅरिअर और उद्यमिता के अवसर रहा।

जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली के शिक्षाविद् डॉ. डोरी लाल शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। शिक्षा संकाय के प्रमुख डॉ. अनोज राज और डॉ. इंदिरा सिंह ने उनका स्वागत किया। डॉ. डोरी लाल शर्मा ने एमएड स्नातकों के लिए व्यापक कॅरिअर संभावनाओं को बताया। कहा कि एनसीईआरटी, यूजीसी और एनसीटीई जैसी संस्थाओं में शैक्षिक विशेषज्ञों की मांग बढ़ रही है। उन्होंने पीएचडी और नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) की महत्ता पर भी जोर दिया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. शल्या राज ने कार्यक्रम को विद्यार्थियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन

व्याख्यान में शिक्षा क्षेत्र में उद्यमिता की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। विद्यार्थियों को कोचिंग सेंटर और शैक्षिक परामर्श संस्थान स्थापित करने की जानकारी दी गई। कौशल विकास केंद्र और ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म भी स्वरोजगार के विकल्प हैं। मुख्य वक्ता ने छात्रों को स्टार्टअप संस्कृति अपनाने और नवाचार आधारित उद्यमों से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एक संवादात्मक चर्चा और प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने व्यावसायिक विकास और डिजिटल शिक्षा पर जानकारी प्राप्त की। शिक्षा विभाग के सहायक प्रो. भुवनेश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed