{"_id":"4f2dfe825a61b02117b444705388406f","slug":"tatiya-bite-shocked-women-die-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ततैया ने मारा डंक, सदमें में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ततैया ने मारा डंक, सदमें में गई जान
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 26 Sep 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुमक्खियों के हमले से मौत के कई मामले सामने आते रहे हैं। ततैया के डंक से मौत का मामला भी सामने आया है। पनवाड़ी गांव में एक महिला के घुटने पर ततैया ने काट लिया। महिला इतनी घबरा गई कि उसे दिल का दौरा पड़ गया। परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
खतरनाक कीड़ों में शुमार ततैया के डंक ने एक महिला की जान ले ली। पनवाड़ी गांव निवासी ओमवीर ने बताया कि उसकी पत्नी रामदेई (50) शुक्रवार दोपहर के समय घर में बैठी थी। अचानक एक ततैया ने उसके घुटने पर डंक मार दिया। डंक मारते ही रामदेई जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर परिजन उसके पास पहुंचे।
विज्ञापन
पीड़िता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। घबराकर हालत बिगड़ने के कारण परिजन उसे लेकर मोदीपुरम में एक चिकित्सक के पास पहुंचे। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति का कहना है कि ततैया के डंक से घबराहट अधिक हो जाने के कारण हार्टअटैक पड़ गया। महिला की मौत से गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन