फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tata Magic driver crushed by roadways on Delhi-Dehradun highway, dies

Meerut News: - दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टाटा मैजिक के चालक को रोडवेज ने कुचला, मौत

Tue, 19 Nov 2024 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Tata Magic driver crushed by roadways on Delhi-Dehradun highway, dies
दौराला। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रुहासा कट के पास सोमवार को लावड़ निवासी टाटा मैजिक के चालक नवेद कुरैशी (28) को रोडवेज ने कुचल दिया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस नवेद को लेकर सीएचसी पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लावड़ के मोहल्ला गुली निवासी नवेद कुरैशी टाटा मैजिक पर चालक था। रविवार रात वह लावड़ से शामली बैंड बाजे का सामान लेकर गया था। शामली से सरधना होते हुए वह सुबह 5:00 बजे दौराला पहुंचा। इस दौरान उसके वाहन की सीएनजी खत्म हो गई। उसने कॉल कर लावड़ निवासी फरीद को दूसरा टाटा मैजिक लेकर बुलाया। फरीद अपनी टाटा मैजिक से नवेद की टाटा मैजिक को रस्सी से बांधकर सकौती की ओर सीएनजी पंप पर ले जा रहा था। रुहासा कट के पास पहुंचने पर रस्सी टूट गई।
विज्ञापन

वह रस्सी बांधने के लिए टाटा मैजिक से उतरा तो रोडवेज ने उसे कुचल दिया और मौके से भाग निकला। फरीद ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार में मातम छा गया। मृतक पांच बहनों और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के पांच छोटे बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक, बच्चों और छोटे भाई बहनों की शादी की जिम्मेदारी मृतक के कंधों पर ही थी। परिजनों ने शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। परिजनों ने दौराला थाने पर अज्ञात रोडवेज चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से रोडवेज बस का नंबर लेने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed