फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tanu Tyagi got gold medal in computer science, Governor honored her

तनु त्यागी को कंप्यूटर साइंस में गोल्ड मेडल, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Tue, 09 Sep 2025 05:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
Tanu Tyagi got gold medal in computer science, Governor honored her
रोहटा। गोल्ड मेडल विजेता तनु त्यागी। परिजन
रोहटा। बेटियां अब केवल अपने मायके ही नहीं, ससुराल का नाम भी रोशन कर रही हैं। इसकी मिसाल पेश की है क्षेत्र के गांव लाहौरगढ़ की बहू तनु त्यागी ने। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश की परास्नातक (एमटेक) परीक्षा में कंप्यूटर साइंस विषय में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तनु त्यागी मूल रूप से गाजियाबाद से हैं। विवाह के बाद लाहौरगढ़ गांव की बहू बनीं। उन्होंने मेरठ स्थित एमआईईटी कॉलेज से एमटेक (कंप्यूटर साइंस) की पढ़ाई की और पूरे प्रदेश में 10 में से 9.34 सीजीपीए प्राप्त कर टॉप किया। सम्मान समारोह लखनऊ के लोकभवन में आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल ने मेडल पहनाकर और प्रमाणपत्र प्रदान कर तनु को सम्मानित किया। तनु की इस उपलब्धि से न केवल उनके ससुराल पक्ष में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे गांव में भी गौरव का माहौल है। परिवार के सदस्यों ने कहा कि यह सिर्फ तनु की नहीं, पूरे गांव की जीत है। उनके ससुर ने भावुक होते हुए कहा कि बहू ने हमारे सपनों को साकार कर दिया है। आज सच में लगता है कि बेटियां किसी से कम नहीं होतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed