फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tantric husband tortured pregnant wife for six months in the desire of son, gave triple talaq

बेटे की चाहत में तांत्रिक पति बना हैवान: गर्भवती पत्नी को छह माह तक दी यातनाएं, बेटी होने पर दिया तीन तलाक

Sun, 13 Feb 2022 03:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 13 Feb 2022 03:25 PM IST
सार

आरोप है कि तांत्रिक पति अपनी तंत्र क्रिया से बेटा पैदा करना चाहता था, लेकिन बेटे की जगह बेटी पैदा हो गई। जिसके बाद गुस्साए तांत्रिक ने पत्नी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और  तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
Tantric husband tortured pregnant wife for six months in the desire of son, gave triple talaq
तंत्र मंत्र

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में एक तांत्रिक पति द्वारा बेटे की चाहत में अपनी पत्नी को गर्भावस्था के दौरान यातनाए देने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तांत्रिक ने अपनी पत्नी को गर्भावस्था के दौरान तरह-तरह की यातनाएं दीं। आरोप है कि तांत्रिक पति अपनी तंत्र क्रिया से बेटा पैदा करना चाहता था, लेकिन बेटे की जगह बेटी पैदा हो गई। जिसके बाद गुस्साए तांत्रिक ने पत्नी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पत्नी अपने परिजनों को साथ लेकर लिसाड़ी गेट थाने पहुंची और तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौसम का फिर बदला मिजाज: चटख धूप ने ठंड से दी राहत, चढ़ा पारा, दिन में गर्मी जैसा हुआ अहसास
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि लिसाड़ी गेट क्षेत्र की रहने वाली फराह का निकाह तीन साल पहले तांत्रिक बाबा फरीद खान उर्फ राजा से हुआ था, जिसके बाद से ही पति ने फरहा को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं जब फराह गर्भवती थी तो तांत्रिक ने बेटा पैदा करने के लिए उसके ऊपर तंत्र क्रिया करनी शुरू कर दी। आरोप है कि गर्भावस्था के दौरान पति ने उसे यातनाएं दीं।

आठ माह बाद जब बेटी पैदा हो गई, तो पति ने उसके साथ मारपीट की। बेटी पैदा होने से गुस्साए तांत्रिक पति ने फराह के साथ मारपीट की और उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। फराह रोते-बिलखते अपने मायके पहुंची और आपबीती बताई।

इसके बाद फराह के मायके वाले तांत्रिक के घर पहुंचे, लेकिन तांत्रिक ने फरहा के पिता के साथ भी जमकर मारपीट कर दी और लोहे की रॉड से उनका सर फोड़ डाला। परिजन फरहा को लेकर थाना लिसाड़ी गेट पहुंचे और कानूनी कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने तहरीर आने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed