फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tank run on one side and tractor will run on another side at rajpath on republic day said rakesh tikait

भाकियू नेता राकेश टिकैत बोले- '26 जनवरी को राजपथ पर एक तरफ टैंक और दूसरी तरफ चलेंगे ट्रैक्टर'

Mon, 11 Jan 2021 01:01 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ौत (बागपत)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ौत (बागपत)। Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 11 Jan 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
tank run on one side and tractor will run on another side at rajpath on republic day said rakesh tikait
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि 26 जनवरी को राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में एक तरफ टैंक और दूसरी तरफ किसानों के ट्रैक्टर चलेंगे। किसान राजपथ पर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाएंगे। देश किसानों का है, किसान सबसे बड़े राष्ट्रभक्त होते हैं। किसान के उगाए अनाज से ही देश का पेट भरता है। देश की सुरक्षा करने वाले जवान भी किसानों के बेटे हैं। 

विज्ञापन


कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत में धरना 23वें दिन भी जारी रहा। किसानों के बीच पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सरकार को ललकारते हुए कहा कि दिल्ली में अब आरपार के लिए किसान तैयार हैं। 26 जनवरी को  यदि सरकार किसानों पर लाठियां, वाटर कैनन का प्रयोग करेगी तो किसान राष्ट्रगान गाएंगे। फिर देखेंगे कि पुलिस राष्ट्रगान गाने वालों पर कैसे हाथ उठाती है।
विज्ञापन



एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि किसानों को इस क्रांति में पूरी ताकत झोंकनी होगी। सरकार के इशारे पर प्रशासन के लोग धरने में शामिल किसानों पर दबाव बनाने के लिए मुकदमे दर्ज कर रहा है। अब समय आ गया है कि किसान लठ लेकर तैयार हो जाएं। करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर उन्होंने कहा कि अभी किसानों ने सरकार से गद्दी छोड़ने के लिए नहीं कहा है। अगर वह अपनी इस जिद पर अड़ गए तो सरकार से गद्दी भी छुड़वा देंगे। इसलिए सरकार किसानों की परीक्षा लेना बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अध्यक्षता हरपाल सिंह हिलवाड़ी और संचालन सुमेर सिंह आर्य, जयवीर सिंह एडवोकेट व विकास मलिक एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया। पूर्व विधायक डॉ अजय कुमार, थांबेदार ब्रजपाल सिंह, आचार्य बलजोर सिंह, जयवीर सिंह एडवोकेट, सभासद आशुतोष, सुबोध सिंह, विक्रम आर्य, मास्टर वीरेंद्र, विपिन ढिकाना, संजीव तोमर, गौरव बड़ौत, वीरेंद्र सिंह, शरद तोमर, बॉबी, दरियाव सिंह, सुभाष तोमर, रविंद्र, संजय चौधरी बिजरौल, दीपक तोमर बड़ौली मौजूद रहे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी धरनास्थल पर पहुंचे, दिया समर्थन
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर भी धरनास्थल पहुंचे और किसानों को अपना समर्थन दिया। धीरज गुर्जर ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी पार्टी है। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी, निवर्तमान अध्यक्ष रामकुमार, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, सत्यपाल पथौलिया, डॉ. राजीव, अनिल, राजेन्द्र आदि शामिल रहे।


नौजवान भारत के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों के विरोध में निकाली रैली
धरने के दौरान नौजवान भारत के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों के विरोध में बाइक रैली निकाली। यह रैली हाइवे के विभिन्न मार्गों से होते हुए अमीनगर सराय मार्ग से होते हुए गुराना, बड़ावद, फतेहपुर पुट्ठी आदि गांव होते हुए दिल्ली में गाजीपुर बॉर्डर जाकर समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध सिंह द्वारा किया गया। 

चौगामा खाप चौधरी ने बांटे लड्डू
चौगामा खाप चौधरी कृषिपाल राणा के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों को निरपुड़ा गांव मशहूर लड्डू खिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed