{"_id":"6011c8d78ebc3e545117318a","slug":"tanga-driver-dies-due-to-collision-with-tanker-city-news-mrt522504276","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सडक हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
टैंकर की टक्कर से तांगा चालक की मौत
परतापुर। बिजलीबंबा बाईपास स्थित पामग्रीन सोसाइटी के सामने मंगलवार दोपहर तांगे और दूध टैंकर ने टक्कर हो गई। हादसे में तांगा चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जुरानपुर निवासी अक्षय (17) पुत्र सीताराम मंडी से सामान डालकर गांव लौट रहा था। पामग्रीन विलेज के पास पीछे से आए तेज रफ्तार टैंकर ने तांगे में टक्कर मार दी। अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई। तांगा टूट गया और घोड़ी भी घायल हो गई। हादसे के कारण मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने टैंकर और तांगे को हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। संवाद
एसपी सिटी ने स्टंटबाजों को पकड़ा
परतापुर। शॉपिक्स मॉल के पास मंगलवार को स्टंट कर रहे पांच युवकों की बाइक एसपी डॉ. अखिलेश नारायण ने सीज कर दी। एसपी सिटी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर शॉपिक्स मॉल पर काफी भीड़ थी। इसी दौरान तीन बाइकों पर सवार पांच युवक तेजी से आए और महिलाओं पर कमेंट करते हुए बाइक से स्टंट करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची ने पांचों युवकों को हिरासत में लिया। पकडे़ गए युवक मनीष, आशीष, हरित, बॉबी और मनीष कुमार हैं। बुधवार को सभी का चालान कर दिया गया। संवाद
कुंबल कर लाखों की बैटरियां चुराईं
परतापुर। शताब्दीनगर पैठ रोड स्थित गोदाम में कुंबल कर चोरों ने लाखों रुपये कीमत की बैटरियां चोरी कर लीं। फूलबाग कॉलोनी निवासी असिस्टेंट मैनेजर पारस गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता ने बताया कि मंगलवार रात गोदाम बंद कर गए थे। रात में चोरों ने दर्जनों की संख्या में एक्साइड की बैटरियां चोरी कर लीं। उनकी कीमत लाखों में है। पुलिस का कहना है कि चोर स्थानीय हो सकते हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चोरों की पहचान की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विवाह के नाम पर युवती को बेचने का आरोप
परतापुर। भूड़बराल निवासी महिला ने पति और जेठों पर विवाह के नाम पर बेटी को बेचने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। महिला ने बताया कि पति उमेश से विवाद चल रहा है। आरोप है कि वह दो बार अपने बडे़ भाइयों मदन, ब्रह्म और सुनील के साथ मिलकर बेटी को शादी के नाम पर बेचना चाह रहे हैं। मंगलवार को वह बेटी को शौच कराने जंगल जा रही थी। उसी दौरान पति और उसके भाइयों ने अभद्रता की। महिला ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। संवाद