फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tampering with senior hockey player at the stadium in Saharanpur

स्टेडियम में हॉकी की सीनियर खिलाड़ी से छेड़छाड़, महिला ने जड़ा तमाचा, जमकर हंगामा

Fri, 05 Oct 2018 09:38 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 05 Oct 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
Tampering with senior hockey player at the stadium in Saharanpur
छेड़छाड़

यूपी में सहारनपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी की सीनियर महिला खिलाड़ी के साथ हुई छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, लड़कों द्वारा चुभती बात कहने के बाद लड़की ने एक युवक को तमाचा तक जड़ दिया। आरोप है कि उसके बाद लड़कों ने लड़की को घेर लिया। किसी तरह अन्य खिलाड़ियों ने बीचबचाव कराया। मामले में खेल विभाग की लापरवाही भी सामने आई है, जो मामले को दबाकर बैठ गया और आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन

  
स्टेडियम में सुबह और शाम दो समय सैकड़ों खिलाड़ी प्रेक्टिस करते हैं। सबसे अधिक खिलाड़ी एथलेटिक्स के हैं। स्टेडियम सूत्रों ने बताया कि बुधवार को हॉकी की एक सीनियर महिला खिलाड़ी ट्रैक पर दौड़ लगा रही थी। ट्रैक पर पुरुष खिलाड़ी भी दौड़ रहे थे। आरोप है कि किसी लड़के ने महिला खिलाड़ी पर फबती कस दी। जिससे नाराज महिला खिलाड़ी ने एक युवक को तमाचा जड़ दिया। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने लड़की को घेरते हुए उसके साथ बदसलूकी की। इस दौरान अन्य खिलाड़ी भी मौके पर जमा हो गए। जिन्होंने बामुश्किल बीच बचाव कराते हुए लड़की को छुड़ाया। घटना के बाद पुलिस भी स्टेडियम पहुंची थी, मगर कोई कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ नहीं हो सकी है। दो दिन से मामला चर्चाओं में है। हैरान करने वाली बात ये है कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद खेल विभाग चुप्पी साधे हुए है।  
विज्ञापन


स्टेडियम में बाहरी कोच करा रहे प्रेक्टिस
स्टेडियम में एथलेटिक्स के लिए लाल धर्मेंद्र प्रताप कोच हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया कि लाल धर्मेंद्र के अलावा भी दो से तीन बाहरी कोच स्टेडियम में प्रेक्टिस कराकर अपनी दुकानें चला रहे हैं। उक्त बाहरी कोचों के अंडर में प्रेक्टिस करने वाले खिलाड़ियों का कोई रजिस्ट्रेशन स्टेडियम में नहीं है। सूत्रों ने बताया कि बाहरी कोच लड़कों से पुलिस भर्ती और सेना भर्ती की तैयारी कराने का ठेका लेकर स्टेडियम का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। यह बाहरी कोच और लड़के स्टेडियम में वर्षों से जमे हैं। जिनको आज तक कोई खेल अधिकारी बाहर करने की हिम्मत नहीं जुटा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे घटना की जानकारी नहीं: कोच 
एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। लाल ने बताया कि वह दो दिन से मेरठ में रहकर प्रतियोगिता करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें फोन पर भी घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है। लौटकर ही घटना के बारे में कुछ बता पाएंगे।  

लड़की को तमाचा नहीं मारना चाहिए था: आरएसओ  
क्षेत्रीय खेल अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर में हैं, मगर घटना की जानकारी उन्हें मिल गई थी। उन्होंने घटना के लिए पीड़ित लड़की को जिम्मेदार माना है। उनका कहना है कि लड़कों ने जो भी किया था लड़की को इसकी शिकायत उन्हें या उनकी गैर मौजूदगी में उप क्रीड़ा अधिकारी को लिखित में करनी चाहिए थी। मगर लड़की ने सीधे तमाचा जड़ दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने पुलिस को सौ नंबर पर फोन किया था, जिसके बाद पुलिस पहुंची भी थी। मुजफ्फरनगर से लौटकर मामले की जांच कराएंगे।
  
चौकी इंचार्ज बोले, ऐसे ही गई थी पुलिस  
रेलवे रोड स्थित कैंप चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने स्टेडियम में महिला खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ होने की सूचना से इनकार किया है। उनका कहना है कि वह स्टेडियम के सामने से गुजर रहे थे। स्टेडियम में भीड़ देखकर अंदर चले गए थे, मगर वहां कुछ नहीं था। इसके बाद वह लौट आए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed