फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tamil Nadu bus collided with canter one died many injured piligrims returning from Char Dham Yatra

केंटर से टकराई तमिलनाडु की बस, एक की मौत दर्जनों घायल, चार धाम यात्रा से लौट रहे थे श्रद्घालु

Mon, 15 Oct 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 15 Oct 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu bus collided with canter one died many injured piligrims returning from Char Dham Yatra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां यात्रियों से भरी एक बस खतौली बाईपास पर केंटर से टकरा गई। इस हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तकरीबन 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी यात्री तमिलनाडु के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


खतौली बाईपास के नजदीक आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में दर्जनों लोग घायल हो गए। यहां एक मिनी बस तेज रफ्तार केंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि केंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मिनी बस में सवार एक ही परिवार के तकरीबन सत्रह सदस्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक जोरदार झटका लगते ही बस में अफरा तफरी मच गई और बस बुरी तरह पलट गई। हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्रियों को काफी चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


पुलिस के मुुताबिक सभी यात्री तमिलनाडु के  कांचीपुरम के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के सदस्य हैं। यात्री  चार धाम की यात्रा करने के बाद वापस तमिलनाडु लौट रहे थे तभी बाईपास के नजदीक ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को खतौली सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई हैं जिसके चलते चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया है। हादसे में केंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा किस वजह से हुआ इसकी जांच की जा रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed