फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Talks with XEN fail, farmers' strike begins

अधिशासी अभियंता ने बकाए में काटे कनैक्शन जुडवाने से किया इंकार। वार्ता हुई विफल। भाकियू कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता व एस डी

Tue, 23 Feb 2021 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Talks with XEN fail, farmers' strike begins
एक्सईएन से वार्ता विफल, किसानों का धरना शुरू
विज्ञापन

मवाना। तहसील में सोमवार को भाकियू और विद्युत निगम के अधिकारियों के बीच वार्ता विफल हो गई। अधिशासी अभियंता ने बकाया भुगतान को लेकर काटे गए विद्युत कनेक्शन जुड़वाने से इनकार कर दिया। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीओ व अधिशासी अभियंता कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया।
विद्युत निगम ने गांवों में बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटने का अभियान चला रखा है। इसका भाकियू कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि चीनी मिलें गन्ने का भुगतान नहीं कर रही हैं। ऐसे में बिजली का बिल कहां से भरें। गन्ने का भुगतान होने के बाद बिल जमा कर दिया जाएगा। दो दिन पहले अधिशासी अभियंता और रविवार को गांव भैंसा में विद्युत निगम की टीम को भाकियू ने बंधक बनाया था। इसको लेकर सोमवार को तहसील में वार्ता रखी गई थी।
विज्ञापन

एसडीएम सौम्या गुरुरानी के सरकारी आवास पर भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ अधिशासी अभियंता देशराज सोनी, एसडीओ राम पटेल, तहसीलदार अजय उपाध्याय और थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर मौजूद रहे। भाकियू नेता नरेश चौधरी का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी धरना और तालाबंदी जारी रहेगी। धरना देने वालों में नरेश चौधरी, जगबीर सिंह, सूरज, संदीप कुमार, सोहित चौधरी, सोनू, टीटू, शौकीन, मनोज, सतेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
मवाना। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता देशराज सोनी ने बताया कि भाकियू नेता गलत पक्ष रख रहे थे। शासन स्तर से बकाया वसूली के लिए दबाव है। तालाबंदी कर कनेक्शन काटने का विरोध किया जा रहा है। इससे डीएम व अन्य उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। यदि ऐसे ही रहा तो मार्च में राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाएंगे। बकाया के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed