{"_id":"675f46d432dc7ca48a028fd4","slug":"talents-will-get-a-new-platform-in-meerut-mahotsav-dm-meerut-news-c-14-1-mrt1051-733351-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ महोत्सव में प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ महोत्सव में प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच : डीएम
विज्ञापन
मेरठ। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि विक्टोरिया पार्क में होने वाले मेरठ महोत्सव के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को नया मंच मिलेगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव में हर वर्ग के लिए आयोजन होंगे। इसमें रोजाना करीब 40 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। इस विशेष आयोजन के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को आने का निमंत्रण दिया जा चुका है।
अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में डीएम ने बताया कि 21 से 25 दिसंबर तक मेरठ महोत्सव के लिए स्टॉल और टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महोत्सव का उद्देश्य कला, संस्कृति, विरासत, वाणिज्य, उद्योगों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना है। तमाम तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें व्यापक सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। युवाओं से लेकर कारोबारी, उद्यमी सभी वर्ग के लिए इवेंट, वर्कशॉप, सेमिनार सहित अन्य आयोजन कराए जा रहे हैं।
इसके अलावा रात में होने वाले कार्यक्रमों में भी सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा। महोत्सव में अभिनेत्री सांसद हेमा मालिनी, कवि कुमार विश्वास, प्रसिद्ध संगीतकार व गायक शंकर महादेवन, गायिका हर्षदीप कौर और नीति मोहन आएंगी।