फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Talented students will get Vidyavati Prerna Puraskar

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिलेगा विद्यावती प्रेरणा पुरस्कार

Thu, 04 Sep 2025 10:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
Talented students will get Vidyavati Prerna Puraskar
सरधना। शिक्षा केवल ज्ञान नहीं बल्कि संस्कार और समाज निर्माण की धुरी है। इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक डॉ. आरसी पांडेय ने अपनी मां स्व. विद्यावती पांडेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। पुरस्कार के तहत विद्यालय स्तर पर नारी शक्ति समाज और राष्ट्र की आधारशिला विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी कलम से समाज और शिक्षा में नारी की भूमिका को रेखांकित किया। डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि चयनित विजेताओं को आने वाले दिनों में विद्यावती प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षिका प्रतिभा कौशिक, पंकज दीक्षित, आशीष कुमार, मांधाता सिंह, प्रदीप भारद्वाज, मंजू दुबे, बादल कौशिक, अमृता, मुकेश कुमारी और दीपक बाबूराव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed