फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Taking party policies to the public is the priority: Devendra Chaudhary

पार्टी की नीतियां जनता तक पहुंचाना प्राथमिकता : देवेंद्र चौधरी

Sun, 06 Sep 2026 08:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Taking party policies to the public is the priority: Devendra Chaudhary
हसनपुर कदीम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हसनपुर कदीम स्थित एक फार्म हाउस में भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचना पार्टी की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि हमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है और संगठन को सशक्त बनाना है। भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर ने कहा कि आने वाले चुनाव के लिए कमर कस लें, ताकि अपने चयनित प्रत्याशी को जीत दर्ज करने में कोई परेशानी न हो। भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने कहा कि जिले भर में पार्टी संगठन को एकजुट होकर नई ऊर्जा के साथ काम करना होगा। इससे पूर्व कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने की तथा संचालन भाजपा नेता भंवर सिंह तोमर ने किया। कार्यक्रम में नरेश त्यागी, अमित त्यागी रहदरा, पंकज भारद्वाज, योगेश त्यागी, सुनील चौहान, कुलदीप तोमर, उदय प्रताप आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed