{"_id":"5df6922c8ebc3e87f62f5e39","slug":"take-advantage-of-government-schemes-rural-som-laward-news-mrt4589617170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण : सोम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण : सोम
विज्ञापन

लावड़। भगवानपुर गांव में रविवार को सरधना विधायक का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों ने विधायक का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याएं रखीं। जिस पर विधायक ने जल्द समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
सरधना विधायक संगीत सोम रविवार को भगवानपुर गांव पहुंचे। यहां राजवीर सिंह उर्फ राजू के आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के आसपास वाले संपर्क मार्गों को बनवाने एवं दौराला शुगर मिल के क्रय केंद्र पर इंडेंट बढ़ाने की मांग की। इस पर विधायक ने जल्द ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। विधायक संगीत सोम ने कहा कि 2012 के चुनाव में भगवानपुर गांव से उन्हें केवल 99 वोट मिली थीं, जबकि इस बार के चुनाव में 800 वोट प्राप्त हुईं। इसके बाद भी उन्होंने दोनों योजनाओं में गांव के विकास कार्य कराएं। आज भगवानपुर की गांव की सड़के पक्की हैं। उन्होंने जल्द अपनी निधि से अन्य विकास कार्य कराने का भी ग्रामीणों को आश्वासन दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। इसका लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। इस मौके पर मोनू, मोहित कौशिक, प्रभात गुप्ता, अमरपाल सैनी, सतीश चिंदौड़ी, मुन्नू जमालपुर, अंकित शर्मा, अजय जैन, सोनू आदि मौजूद रहे।