फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tagore House's excellent performance in Rangoli competition

Meerut News: रंगोली प्रतियोगिता में टैगोर सदन का शानदार प्रदर्शन

Sat, 18 Oct 2025 07:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 18 Oct 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Tagore House's excellent performance in Rangoli competition
सरधना। केके प​ब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं। संस्थान
सरधना। केके पब्लिक स्कूल सरधना में शनिवार को दिवाली के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में अनेकता में एकता, जल ही जीवन है, महिला सशक्तिकरण, और स्वच्छ भारत - स्वस्थ भारत जैसे समसामयिक और सामाजिक विषयों पर सुंदर रंगोलियां बनाई गईं। जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम टैगोर सदन, द्वितीय नेहरू सदन, तृतीय सुभाष सदन, चतुर्थ गांधी सदन रहा। सीनियर बालिका वर्ग में प्रथम टैगोर सदन, द्वितीय गांधी एवं सुभाष सदन, तृतीय नेहरू सदन रहा। सीनियर बालक वर्ग प्रथम गांधी सदन, द्वितीय सुभाष सदन, तृतीय नेहरू सदन रहा। इस दौरान रामायण का मंचन, जिसमें छात्रों ने राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान और रावण सहित सभी प्रमुख पात्रों का सजीव अभिनय प्रस्तुत किया। स्कूल के मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने राम-सीता को पुष्पमालाएं अर्पित कीं और दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed