फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tabla player gives mesmerizing performance

Meerut News: तबला वादक ने दी मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति

Thu, 06 Nov 2025 08:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
Tabla player gives mesmerizing performance
सरधना।  सेंट ज़ेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में स्पिक मैके के तहत भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय श्रृंख
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल सरधना में स्पिक मैके के तहत भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय शृंखला प्रस्तुति का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध तबला वादक फारूक लतीफ खान ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से विद्यार्थियों, शिक्षकों और उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति से जोड़ना था। फारूक लतीफ खान ने तबले की विभिन्न बंदिशों और तालों की सुंदर प्रस्तुति देकर भारतीय संगीत की गहराई और समृद्ध परंपरा से सबको परिचित कराया। विद्यालय प्रबंधन ने स्पिक मैके जैसी संस्थाओं के माध्यम से छात्रों को सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने के प्रयास की सराहना की और कलाकार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के शुभ अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर ठाकुर प्रीतीश कुमार सिंह, मैनेजर शालविक जैन, शिवानी जैन और प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed